नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 133वीं जयंती पर आज नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री गांधी ने पंडित नेहरू को उद्धरित करते हुए ट्वीट किया “कौन है भारत माता , इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है।”
उन्होंने आगे कहा “पंडित नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।”
श्री खडगे ने कहा “आधुनिक भारत के निर्माता, पंडित नेहरू के महान योगदान के बिना 21वीं शदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। अनेक चुनौतियों के बावजूद लोकतंत्र के इस पुरोधा और उनके प्रगतिशील विचारों ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक विकास को और आगे बढ़ाया। एक सच्चे देशभक्त को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
इससे पहले श्री खडगे तथा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अन्य नेताओं के साथ यहां पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

More Stories
आधी रात वन विभाग का बड़ा एक्शन! ओमनी वैन में भरकर ले जाई जा रही साल लकड़ी जब्त, चालक फरार
ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचता था तस्कर, ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में फरार आरोपी गिरफ्तार
संवाद से समाधान – हितग्राहियों को फोन पर दी जा रही आवेदन निराकरण की जानकारी