सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने सात साल की डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी रचाई है। शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बीच में अफवाह उड़ी थी कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं।अब एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने इस अफवाह के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने अपने ही मजाकिया अंदाज में इस बात का जवाब दिया है।
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा, “गाइज, मैं यहां पर कहना चाहती हूं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो गई हूं।” उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तो जहीर को मुबारकबाद भी दी थी। इस इंटरव्यू में सोनाक्षी के साथ जहीर ने भी हिस्सा लिया था। प्रेग्नेंसी के सवाल पर बात करते हुए जहीर और सोनाक्षी ने कहा कि शादी के बाद से ही वो घूमने, लंच और डिनर इनवाइट ही अटेंड कर रहे हैं। उनके पास किसी और चीज पर फोकस करने का वक्त ही नहीं है।
वायरल हो रहा जहीर इकबाल के बर्थडे का वीडियो
बता दें, हाल ही में जहीर इकबाल का जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर जहीर के जन्मदिन की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा, उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और जहीर के पिता भी हैं। जहीर वीडियो में केक काटते नजर आ रहे हैं। जहीर के जन्मदिन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा अपने दामाद जहीर इकबाल और बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी शादी से जुड़े किस्से सुनाए। वहीं, एपिसोड में सोनाक्षी के परिवार के साथ जहीर की बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर