Reliance Power Ltd Share: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयरों में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में अपर सर्किट लगने के बाद 46.24 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था। रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह सब्सिडियरी कंपनी को सोलर प्रोजेक्ट मिलना है।
2024 में रिलायंस पावर के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 54.25 रुपये और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 19.37 रुपये है।
क्या है वर्क डीटेल्स
कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि रिलायंस न्यू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की नीलामी में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के साथ 930 मेगावाट की सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल की है। सोलर प्रोजेक्ट की यह नीलामी नौ दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। रिलायंस न्यू सनटेक ने सेकी की 17वें दौर की नीलामी में 3.53 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट प्रति घंटा) की दर से सफल बोली लगाई है।
बोली शर्तों के अनुसार, रिलायंस न्यू सनटेक को सोलर प्रोजेक्ट के साथ 465 मेगावाट/1,860 मेगावाटएच क्षमता की न्यूनतम स्टोरेज सिस्टम भी स्थापित करनी होगी। बता दें, कंपनी को सेकी से अभी परियोजना के लिए आवंटन पत्र नहीं मिला है। सेकी 25 वर्ष की समय सीमा के लिए रिलायंस न्यू सनटेक के साथ बिजली खरीद समझौता (पीपीए) करेगी। खरीदी गई सौर बिजली देश की वितरण कंपनियों को बेची जाएगी।
रिलायंस पावर देख की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक
रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर लिमिटेड देश की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है। कंपनी की स्थापित क्षमता 5,300 मेगावाट है। इसमें मध्य प्रदेश में संचालित 3,960 मेगावाट की सासन वृहद बिजली परियोजना शामिल है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने उठाई ये मांगें: 43 डिग्री तापमान में डोर-टू-डोर सर्वे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी, सुरक्षा सुविधाओं की खामी से हुई परेशानी
ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई: बेतरतीब पार्किंग और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई, यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य