27 करोड़ की सड़क, ठेकेदार मांग रहा हैं तारीख पर तारीख
पीडब्लूडी विभाग आंखें मुंदा, कार्रवाई शून्य
महासमुंद- भंवरपुर :
जिले में एक सड़क का इंतजार ग्रामीण बरसो से कर रहे हैं, लेकिन इंतजार की घड़ी कभी खत्म नहीं हो रही है, ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं, समय पर सड़क नहीं बनने से राहगीरों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत भंवरपुर से बड़े सजापाली तक साढ़े 17 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही हैं. PWD विभाग सड़क बनवा रही है. सड़क की लागत 27 करोड़ 68 लाख 77 हजार रुपए है. 27 दिसंबर 2021 को सड़क बनाने का काम शुरू किया गया था, लगभग 3 साल होने को हैं लेकिन अब तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया हैं. ठेकेदार द्वारा अब तक सड़क निर्माण पूरी करने के लिए PWD विभाग से 4 बार समय बढ़ाया गया हैं.

27 दिसंबर 2021 को काम शुरू था. जून 2023 तक सड़क बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार की लेट लतीफी होने के कारण अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. ठेकेदार विभाग से समय पर समय मांग रहा हैं, अब तक 4 बार ठेकेदार ने समय सीमा बढ़वाया हैं. ठेकेदार ने pwd विभाग से पहले 8 माह का समय माँगा. इसके बाद फिर 3 महीने का समय बढ़ाया गया, तीसरी बार फिर 3 महीने का समय बढ़ाया गया, चौथी बार फिर 4 महीने के लिए समय बढ़ाया गया हैं. अब 31दिसंबर 2024 तक काम पूरा करने का समय ठेकेदार ने माँगा है.
31 दिसंबर 2024 तक ठेकेदार सड़क बना पाता हैं या फिर विभाग से समय मांगता हैं यह भी देखने वाली बात होगी. ठेकेदार बार बार pwd से निर्माण कार्य के लिए समय मांगता रहा और विभाग समय देता रहा.
आधा अधूरा काम होने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं. धूल के गुबारे तो उड़ ही रहे हैं इसके अलावा छोटे छोटे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया हैं. ग्रामीणों का कहना हैं की इस आधे अधूरे सड़क बनने से आए दिन धूल से परेशान हैं. सर्दी खांसी जैसी बीमारिया आम बात हो गयी है.
कब से कब तक मांगा समय …
पहली बार 27 जून 2023 से 25 जनवरी 2024 तक 7 माह का अवधि बढ़या गया.
दूसरी बार 26 जनवरी 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक 3 महीने के लिए समय बढ़ाया गया.
तीसरी बार 26 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक 3 महीने के लिए समय बढ़ाया गया.
चौथी बार 1 अगस्त 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक 5 माह के लिए समय बढ़ाया गया है.

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी