महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई. मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया.
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान