April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रोहित शर्मा की ऐतिहासिक पारी: सहवाग का रिकॉर्ड खतरे में, सचिन को भी पीछे छोड़ सकते हैं

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में होना है.  24 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उनके निशाने पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग होंगे. जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया हुआ है.

अगर रोहित शर्मा पुणे टेस्ट में 4 छक्के लगा देते हैं तो वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वो सहवाग को पछाड़ देंगे, जिन्होंने 91 छक्के लगाए हैं, रोहित 88 सिक्स के साथ उनके पीछे हैं. अब चार छक्के लगाकर रोहित नंबर 1 बैटर बन जाएंगे.
अगर टीम इंडिया दोनों पारियां खेलती है तो रोहित के लिए इस महारिकॉर्ड को बनाना काफी आसान हो सकता है. सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 69 सिक्स जमाए हैं. वो रोहित के आसपास भी नहीं हैं.

टेस्ट फॉर्मेट के टॉप 10 सिक्स हिटर

  • 131 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • 107 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
  • 100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  • 98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • 97 छक्के – जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
  • 93 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
  • 91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत)
  • 88 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)
  • 88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
  • 87 छक्के – क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड)
  • 87 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)

IND vs NZ इंटरनेशनल क्रिकेट के सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने 131 छक्के ठोके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 623 छक्के जमाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 553 छक्के लगाए हैं.