पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। मृतक सहकर्मी के लिए न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारी चिकित्सकों ने धमकी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 22 अक्टूबर को राज्य के सभी डॉक्टर्स हड़ताल करेंगे। चिकित्सकों ने कहा कि वे अन्य राज्यों में अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस मुद्दे पर मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल भी हो सकती है। जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि वे सीनियर चिकित्सकों के साथ मिलकर राज्य सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 21 अक्टूबर तक की समयसीमा दे रहे हैं।
आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर्स में से एक देबाशीष हलदर ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चर्चा के लिए बैठें। हमारी सभी मांगों को लागू करें।’ उन्होंने कोलकाता में कनिष्ठ चिकित्सकों और उनके वरिष्ठों के बीच हुई बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘जब तक ऐसा नहीं किया जाता, सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के सभी कनिष्ठ और वरिष्ठ चिकित्सक मंगलवार को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।’ हलदर ने कहा कि उनके सहकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान