चंडीगढ़, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली।
पंचकुला के दशहरा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई।
श्री सैनी के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पँवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढाँडा, विपुल गोयल, अरविन्द कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल रहे।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार