टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह 29वां टी20 मुकाबला होगा. इससे पहले हुए 28 मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से 11 जीत आई हैं.
सुपर 12 मुकाबलों के आखिरी दिन 2009 की चैंपियन पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसमें उनकी तकदीर का भी बड़ा रोल था, क्योंकि नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया दिया था. बहरहाल, अब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सामने है. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम भी फॉर्म में है.
न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच हारी
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अब तक का सफर अच्छा रहा है. ग्रुप स्टेज में उसने सिर्फ एक मैच गंवाया. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हराया. इसके बाद श्रीलंका और और आयरलैंड को हराया. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में हार मिली. टीम ने सिर्फ एक मुकाबले में ही चेज किया और इसमें ही शिकस्त मिली. न्यूजीलैंड की टीम से इस वर्ल्ड कप में ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

More Stories
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत
सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ के मेकर्स को फिल्म लिंक हटाने का आदेश
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए VVS लक्ष्मण, बोले- हर मैच और प्रैक्टिस से सीख रहा है यह युवा सितारा