भोपाल. शिवराज सरकार 2023 के पहले सरकार ने बड़ी प्लानिंग की है. सरकार बिजली कर्मचारियों को खुश करने की तैयारी में है. आज उत्कृष्ट बिजली कर्मचारियों को सीएम सम्मानित करेंगे. शाम 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यक्रम होगा. कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम तहत सरकार का आयोजन है. सीएम शिवराज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. नियमितीकरण, संविलियन और सैलरी को लेकर लगातार कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं. कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग भी शामिल होंगे.
सीएम शिवराज का कल मुंबई दौरा
सीएम शिवराज कल गुरुवार को अंबानी से लेकर बड़े उद्योगपतियों से मुलाक़ात करेंगे. रिलायंस इण्डस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी से सीएम मुलाक़ात करेंगे. महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के एम.डी., सीईओ डॉ. अनीश शाह से भी मिलेंगे. हिन्दुस्तान यूनिलिवर के सीईओ शसंजीव मेहता से मिलेंगे. सीएट टायर्स के एम.डी.अनंत गोयनका, यू.एस. फार्मा के सीएमडी तपन संघवी से भी मुलाक़ात तय है. मुलाक़ात के दौरान निवेश करने को लेकर चर्चा होगी. फार्मा और मेडिकल उपकरणों के निर्माण से संबंधित इकाईयों को लेकर चर्चा होगी. संबंधित उद्योगों की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया जाएगा. इन्वेस्टर समिट को लेकर रोड शो और निवेश के संबंध में चर्चा होगी.
भोपाल में ब्लैक आउट पर बैठक
राजधानी भोपाल में ब्लैक आउट पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज बड़ी मीटिंग बुलाई है. नगर निगम और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे. मीटिंग में स्ट्रीट लाइटों को चालू करने को लेकर कोई फैसला हो सकता है. शहर के 40 से ज्यादा इलाकों की स्ट्रीट लाइटें पिछले 12 दिनों से बंद हैं. जिसमें वीआईपी रोड, भोज सेतु, कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा एवं आसपास के पॉश एरिये शामिल हैं. दो विभागों के बीच पैसों को लेकर लड़ाई चल रही है, जिसका असर जनता पर पड़ रहा है. कल मंत्री ने बैठक बुलाने की बात कही थी. इसके चलते प्रभारी मंत्री सिंह की नाराजगी सामने आई है.

More Stories
रायपुरवासियों को बड़ी सौगात! आज से सड़कों पर दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और ISBT पहुंचना होगा आसान
Gold Price Today: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले देखें आपके शहर में क्या है नया रेट
बोर्ड रिजल्ट में फिसड्डी पड़ा जिला, DEO पर गिरी गाज! CM की फटकार के बाद स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन