लखनऊ. निजी बैंक में काम करने वाली 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसका शव उसके विवाह से दो हफ्ते पहले सोमवार को कृष्णा नगर इलाके में उसके किराए के कमरे में लटका मिला.
पुलिस ने दावा किया कि मृतका की पहचान प्रियंका श्रीवास्तव के रूप में हुई. भाई द्वारा उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी तय कर देने से युवती अवसाद में थी. युवती के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी. उसके कमरे से एक नोट बरामद किया गया.
सुसाइड नोट में लिखा था ‘अलविदा परिवार के सदस्य, अब करलो शादी.’ एसएचओ कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि वह किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी और उसकी शादी 25 नवंबर को तय हुई थी.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर