रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने लोहारीडीह घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और घटना में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस घटना को डाइवर्ट करने और दबाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ देने की भी मांग की है.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री साहू समाज से आने की बात करते है. छत्तीसगढ़ आकर सिर्फ वोट पाने के लिए साहू समाज को याद करते हैं. पीड़ित परिवारों की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घटना की जांच कराने का आग्रह किया है. बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज संकट में है, घटना को सरकार डाइवर्ट करने और दबाने की कोशिश कर रही है. बैज ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को राज्य सरकार को निर्देशित करना चाहिए. उम्मीद करते हैं उन परिवारों को न्याय मिलेगा.


More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान