April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

08 किलोग्राम गांजा के साथ 01 तस्कर सिंघोडा पुलिस की गिरफ्त में..

थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैघ मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से कुल 08.400 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 126000 रूपये जप्त।

सायबर सेल की टीम एवं थाना सिंघोड़ा की सयुक्त कार्यवाही।

छूईपाली  :

आज दिनांक 02/10/2024 को हमराह आरक्षक 517, 933, 799, 830 मय पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे मय विवेचना कीट, सील चपडा के जुर्म जरायम पतासाजी अवैध मादक पदार्थ रेड कार्यवाही वास्ते देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था.  ग्राम चिवराकुटा पहुंचा था कि लगभग 08:40 बजे जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति, एक काला नीला कलर का प्लेटिना बजाज बिना नंबर मो0सा0 मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है.

इस सूचना पर एन एच 53 रोड, अंतरराज्यीय पोस्ट, ग्राम रेहटीखोल मे जाकर घेराबंदी कर एक काला नीला कलर का प्लेटिना बजाज बिना नंबर मो0सा0 में सवार एक व्यक्ति को पकडा. उक्त व्यक्ती का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नीरज कोहरी,  पिता गुड्डू कोहरी, उम्र 22 साल, साकिन वार्ड नंबर 03, लालपुरा थाना सिहोर, जिला जबलपुर (म0प्र0) का निवासी होना बताया. जिसके पास मे रखे एक प्लास्टिक बोरी मे 04 पैकेट खाकी रंग से टेपिंग किया हुआ कुल 8.400 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया 

उक्त आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए आज दिनांक 02/10/2024 के 12:35, बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड मेे जेल भेज दिया गया हैl