सरायपाली :
स्वच्छ भारत मिशन के 10वें वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा 2024” अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान की शुरूआत 17 सितंबर को स्थानीय संजय कानन उद्यान में वृहद सफाई अभियान चलाकर किया गया।
आज राष्ट्रपिता गाँधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर और स्वछता ही सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन इस अभियान को जारी रखा. ज्ञात हो की 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चले इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
आज भोर के समय सुबह 5.30 बजे से नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल के नेतृव मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत अपने हाथों में झाड़ू लेकर नगर के मुख्य मार्गों की साफ़ सफाई की गई. दर्जनों सफाई कर्मियों द्वारा पिछले करीब 15 दिनों से गली मोहल्लों सरकारी संस्थाओं और मुख्य मार्गों मे लगातार साफ सफाई कर लोगों को सफ़ाई के प्रति जागरूक किया हैl

इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। इसी तरह वार्ड पार्षद स्वर्ण सिंह सलूजा ने भी साथ मिलकर सफाई मित्रों के साथ दिया और इस अभियान में नगरवासियों से आग्रह किया कि सभी मिलकर नगर को स्वच्छ बनाने साफ-सफाई मे सहयोग करें और सामूहिक श्रमदान कर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें.
नगराध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलाकर भाग लेना चाहिए। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है।

More Stories
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
क्या दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है ‘बेबी नंबर 2’? एक क्रिएटिव पोस्ट से मचा तहलका!