April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में महिला गिरफ़्तार : पुलिस

धार्मिक भावनाएँ आहत करने का मामला दर्ज!

शिमला :

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नगरोटा स्थित एक मंदिर में एक महिला ने कथित तौर पर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी सार्वजनिक कियाl

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मीडिया को बताया कि, ‘सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उक्त आरोपी महिला की पहचान निशान देवी के तौर पर की है, जो हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती है‍। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और वह पहले भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचा चुकी है।’

ज्ञात हो कि शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि शिवलिंग को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अपवित्र किया है! कट्टरपंथी कुछ लोगों ने मांग की, कि मुस्लिम विक्रेता बाजार में अपनी दुकानें खाली कर दें।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए मनोचिकित्सक से उसकी जांच कराई जाएगी तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा l

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।