लखनऊ. अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए लखनऊ में हैं. इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगी. सोमवार की सुबह वह निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली. आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन व लंबाई भी नापी गई.
वहीं, केंद्र के बाहर प्रियंका की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी. इसके पहले प्रियंका चोपड़ा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं. उन्होंने बच्चों से बात की और खानपान की जानकारी ली. प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से शिक्षा व उनके पोषण आहार के बारे में जानकारी ली.
प्रियंका चोपड़ा के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए. प्रियंका को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया. वह बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं

More Stories
राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की लोककला
MP से रायपुर का सफर होगा आधा, 15 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट से 6-7 घंटे में पहुंचेंगे यात्री
छत्तीसगढ़ में उद्योगों की नई उड़ान: 8.22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 1.72 लाख रोजगार की उम्मीद