त्रिपुरा के धलाई जिले में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की हत्या के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक 13 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली अपनी मां, बहन और दादा समेत एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर सभी के शवों को भी गड्ढे में दबा दिया. मामला कमालपुर इलाके का है.
धलाई के एसपी रमेश यादव ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि 13 वर्षीय लड़के ने परिवार के तीन सदस्यों सहित पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने चारों शवों को गड्ढे से बाहर निकाला. इनमें से तीन शव महिलाओं और एक बुजुर्ग के थे.
पुलिस ने तत्काल नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर को लड़के ने इन चारों लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. फिर शवों को घर के पास एक गड्ढे में दफना दिया. इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी
एसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बादल देबनाथ, 32 वर्षीय समिता देबनाथ, 10 वर्षीय सुपर्णा देबनाथ और 42 वर्षीय रेखा देब के रूप में हुई है. बादल देबनाथ नाबालिग के दादा थे. समिता आरोपी की मां और सुपर्णा बहन थी, जबकि रेखा देब उनकी पड़ोसी थीं.
फिलहाल नाबालिग आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है. उससे पूछताछ जारी है. यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इन सभी लोगों की हत्या कैसे और क्यों की ?

More Stories
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आया फर्जी कॉल तो हो जाएं सावधान, अंक बढ़ाने के नाम पर मांगे जा रहे पैसे
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: राउत नाचा पर थिरके मंत्री, गांव जैसा दिखा CM हाउस
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?