जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा में एक युवती की तालाब में लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात ग्रामीण गणेश विसर्जन के लिए उसी तालाब में गए थे, जहां गुरुवार यानी आज सुबह एक 20 वर्षीय युवती की लाश तैरती हुई मिली. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की.

मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मृतिका के साथ गांव के ही 7 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया था, जिसमें सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जेल में बंद हैं. घटना की सूचना मिलते ही पंड्रापाठ पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत के पीछे क्या कारण है, लेकिन हत्या की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
तालाब में युवती की लाश मिलने के मामले में जशपुर पुलिस अधिक्षक शशिमाेहन सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है.

More Stories
महानदी किनारे काशी जैसा अद्भुत नजारा! 108 दीपों से शुरू हुई गंगा आरती, 20 करोड़ में बदलेगा रुद्रेश्वर धाम
सूरजपुर को बड़ी सौगात! 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी, हजारों बच्चों और माताओं को मिलेगा सीधा लाभ
‘नशे को कहें ना, जिंदगी को हां’… पीएम मोदी के अभियान से जुड़ा छत्तीसगढ़, मंत्री लखनलाल देवांगन ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश