दुर्ग । नगर निगम भिलाई में चौकीदार के पद कार्यरत धर्मरक्षक पाठक को आयुक्त देवेश ध्रुव ने सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी बनकर अवैध निर्माण करने वाले लोगों से पैसा वसूली करने के आरोप में की गई है।
भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि, धर्मरक्षक पाठक नाम का व्यक्ति निगम में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वो राजस्व अधिकारी बनकर अवैध निर्माण करने वाले लोगों से अवैध वसूली करता है।
भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना निगम की परमिशन के जितने भी लोग मकान और अन्य निर्माण कर रहे हैं, वहां धर्मरक्षक पाठक पहुंच जाता था। वो खुद को नगर निगम भिलाई का राजस्व अधिकारी बताता था। इसके बाद उनका निर्माण गिराने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाना था। बाद में जब वो लोग उसके दबाव में आ जाते थे तो वो उनसे रुपए लेता था।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान