रतलाम. जिला मुख्यालय के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में वर्षों से पदस्थ बाबू को पुलिस आरक्षक से गाली गलौज करना भारी पड़ गया। पुलिस ने जहां एफआईआर दर्ज किया है वहीं मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने निलंबित भी कर दिया है।
दरअसल 03 नवंबर को थाना रिंगनोद में पदस्थ आरक्षक राकेश पाटीदार द्वारा समंस तामिली के लिए तत्कालीन एसडीएम रीडर संजय जैन को फोन लगाने पर संजय जैन ने आरक्षक से फोन पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए अपशब्द भी कहे। गालियां भी दी। आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी रिंगनोद व पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने आवेदन मय कॉल रिकॉर्ड दिया गया।
थाना प्रभारी रिंगनोद द्वारा कार्रवाई करते हुए संजय जैन के खिलाफ धारा 186,187,189, 507, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही मामला संज्ञान में आने के बाद रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने संजय जैन को निलंबित कर दिया है।

More Stories
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा
प्रकाश राज का बड़ा दावा- वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल; अब चुनाव अधिकारियों के जवाब का इंतजार