भीलवाड़ा.राजस्थान के भीलवाड़ा के सदर एवं सुभाष नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह बदमाशों ने कामधेनु बालाजी आश्रम में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पंडित सहित तीन लोगों को घायल कर दिया।
कामधेनु बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित काबरा ने बताया कि टंकी के बालाजी से आगे कामधेनु बालाजी आश्रम में लुटेरों ने कमरे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पंडित हरदेश के साथ मारपीट की और उनके सिर पर वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गए। उनके सिर पर 30 से ज्यादा टांके आये हैं, लुटेरे आश्रम से 15 हजार रुपये लूटकर ले गए ।
घायल तीनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर ब्यावर बुकिंग के निकट फेरी लगाकर कंबल बेचने वाले कालू बंजारा के साथ लुटेरों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया जबकि कोठारी नदी के किनारे नींबू मिर्च मिर्च बेचने निकले चौथमल माली पर लुटेरों ने हमला कर मोबाइल और नगदी छीन ली। कुछ और लोगों के साथ भी लूट की वारदात की बात सामने आई है।

More Stories
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: राउत नाचा पर थिरके मंत्री, गांव जैसा दिखा CM हाउस
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी