नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और योजना को सफल बनाने में योगदान करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने एक्स पर बुधवार को कहा कि “आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित कर रहे हैं- जन धन योजना के 10 वर्ष। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी को बधाई जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने की दिशा में काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए के समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।”

More Stories
राजस्व मामलों में देरी पर मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, नामांतरण-बंटवारा तुरंत निपटाने के दिए आदेश
अस्पताल में अचानक पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य सेवाओं की खोली हकीकत, लापरवाही पर दिया सख्त अल्टीमेटम
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान