भोपाल. सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एमपी पहुंचने की तैयारी जोरशोर से जारी है। इसी कड़ी में पीले चावल देकर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस आमंत्रित करेगी।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर पीले चावल देंगे। बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रित करेंगे। लोगों को घर घर जाकर बीजेपी की फेल हुई योजनाएं बताएंगे। फेल योजनाओं से कैसे बढ़ी बेरोजगारी यह लोगों को समझाएंगे। बेरोजगारों का पूरा सपोर्ट भारत छोड़ो यात्रा में लेने की तैयारी है। बीजेपी ने संविधान खत्म कर दिया उसको जोड़ने के लिए यह यात्रा है। यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान के जरिये 65 हजार बूथों पर तैयारी होगी।विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टिकट देने को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि जमीन पर मजबूत पकड़ और अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए टिकट की मांग करेंगे। कार्यकर्ताओं को टास्क देंगे। टास्क में अच्छे काम करने वाले लोगों का सर्वे होगा। सर्वे के बाद टिकट की मांग करेंगे। स्थिति देखी जाएगी की कोई सीटिंग एमएलए (MLA) भी टिकट मांग रहे है या नहीं। जिसका काम अच्छा रहेगा उसके हिसाब से टिकट के लिए दावेदारी रखेंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र