रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है। उनके छत्तीसगढ़ आने से एक दिन पहले दीपक बैज ने उन्हें पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ में फर्जी एनकाउंटर कब बंद होगा? छत्तीसगढ़ के आदिवासियो को फर्जी नक्सली बताकर जेल भेजना कब बंद होगा?
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की हत्या कब बंद होगी? कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ में ज़ीरो हो गया है इस पर सुधार कब आएगा? जन प्रतिनिधियों को क्यों डराया जा रहा? विधायक से लेकर पत्रकार क्यों सुरक्षित नहीं है? महिलाएं कब तक असुरक्षित रहेगी? इससे पहले उनके दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह दौरे पर आ रहे है उनका स्वागत है।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार