इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मुंह में ब्लेड रख ज्वेलरी शॉप पहुंची महिला ने पर्स काटकर सोने का हार पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज करआरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।
यह मामला सराफा थाना क्षेत्र के सराफा बाजार का है। इस मामले में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिसके आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले तो महिला काफी देर तक खड़ी रही और उसके बाद में दुकान पर खरीदी करने आई एक अन्य महिला के पर्स को बड़े ही शातिर तरीके से काटकर गहने पार कर देती है।
महिला पहले मुंह से ब्लेड निकाली, जिसके बाद चंद मिनट में पर्स काटकर काफी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। जब महिला को पता चला तो उसके होड़ गए। बाद में मामले की जानकारी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी