April 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विधायक उषा ठाकुर ने अपने बयान में मदरसों को बंद करने कहा

उषा ठाकुर को मंत्री नही बनाने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है – शेख शाकिर मसूदी

विवादित बयान देते हुए कहा कि मदरसों में कट्टरता और आंतकवाद का प्रक्षिक्षण दिया जाता है

इंदौर :

महू विधानसभा से भाजपा की विधायक उषा ठाकुर ने अपने बयान में मुस्लिम समाज को टारगेट करते हुवे कहा कि मदरसों को पूरे देश मे बंद कर देना चाहिए और आगे कहा कि मदरसों में कट्टरता और आंतकवाद का प्रक्षिक्षण दिया जाता है। पूर्व में भी विधायक उषा ठाकुर मदरसों पर अपना विवादित बयान दे चुकी। भाजपा विधायक उषा ठाकुर भाजपा में अपना नम्बर बढ़ाने के लिए मुस्लिम समुदाय को टारगेट करते हुवे मदरसों पर विवादित बयान दे रही है जिससे कि भाजपा में उनका नम्बर बड़े और फिर मंत्री पद हासिल हो सके।मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव शेख शाकिर मसूदी ने भाजपा विधायक उषा ठाकुर के बयान की निंदा की और कहा कि उषा ठाकुर को अपने विवादित बयान पर माफी मांगना चाहिए।

शाकिर मसूदी ने अपने बयान में आगे कहा है कि विधायक उषा ठाकुर को क्या पता नही है कि देश मे केंद्र की सरकार में भी मदरसा बोर्ड है और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में भी मदरसा बोर्ड बना हुआ है तो फिर ऐसे बयान देने से क्या कोई औचित्य है। आगे शाकिर मसूदी ने अपनी बात रखते हुवे कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और उसमें उषा ठाकुर को मंत्री नही बनाने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। मुस्लिम समाज उनकी बातों को गंभीरता से नही लेता है साथ ही भाजपा खुद उनको महत्व नही दे रही है इसलिए मुस्लिम समाज और मदरसों पर उलूल जुलूल और विवादित बयान दे कर उषा ठाकुर खुद का नम्बर बढ़ाने के लिए अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है उन्हें अपने बयान पर मुस्लिम समाज से माफी मांगना चाहिए।

शेख शाकिर मसूदीप्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस नंबर 9893755986 8319456567