बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में आज दिनदहाड़े एक युवक ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें असफल रहा. दरअसल, बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के टॉप्स चुराए और भागने की कोशिश की. लेकिन दुकान के मालिक हर्ष सोनी की सतर्कता और बहादुरी के कारण चोर को भागने का मौका नहीं मिला और उसे धरदबोचा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक के उठाईगिरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें वह वारदात को अंजाम देते हुए भाग रहा था.
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का नाम अतुल दास है, जो कोरबा जिले के पाली क्षेत्र का निवासी है. प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी अतुल जुआ और सट्टे में अपने पैसे हार चुका था और उसी के कारण उसने इस चोरी को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि उसके पीछे के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके और यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इस तरह की और घटनाओं में वह शामिल तो नहीं रहा.

More Stories
राजस्व मामलों में देरी पर मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, नामांतरण-बंटवारा तुरंत निपटाने के दिए आदेश
अस्पताल में अचानक पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य सेवाओं की खोली हकीकत, लापरवाही पर दिया सख्त अल्टीमेटम
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान