नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमला करने के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने जमानत के लिए याचिका दाखिल करने वाले श्री बिभव का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी दलीलें सुनने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और कहा कि अगली सुनवाई बुधवार को की जाएगी।
पीठ ने सुनवाई के दौरान श्री केजरीवाल के सहयोगी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस घटना से स्तब्ध हैं।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान