April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मनु और सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

पेरिस. मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में देश के लिये दूसरा पदक जीता।
भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह की जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी है।