बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है, भदरा गांव के एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है. घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार आज सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है. घटना की सूचना पर तत्काल कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं. वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है.

एसडीओपी कसडोल ने बताया कि मां-बेटी की अधजली लाश मिली है. शरीर में चोट के निशान भी हैं. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिनके आने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है.मिली जानकारी के अनुसार मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं. मृतिका के भाई ने जब आज फोन किया और संपर्क नहीं हो पाया, तो उसने पड़ोसी को फोन किया. जब पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा, तो मां और बेटी की लाश पड़ी हुई थी।
घर पर मां-बेटी की अधजली लाश मिली है। दोनों की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। किसी वजनदार चीज से दोनों के सिर पर कई वार किए गए हैं। मां किचन में और बेटी की लाश बरामदे में मिली है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान मां संतोषी (44) और बेटी ममता (16) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन किया। बताया कि घर के अंदर कुछ अनहोनी हो गई है। कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है.
बेटा दूसरे गांव दशगात्र में गया था
घर पर मां और बेटी ही मौजूद थे। बेटा दूसरे गांव दशगात्र कार्यक्रम में गया था। जब बेटा सुबह अपनी मां को फोन कर रहा था, तो फोन लग नहीं रहा था। ऐसे में बेटे ने अपने पड़ोसी को फोन कर घर भेजा मां से बात कराने बोला
पड़ोसी जब घर गया तो मां-बेटी की लाश अलग अलग कमरे में पड़ी मिली। हाथ की चूड़ियां टूटी हुई थी। कहा जा रहा है कि मां की आवाज सुनकर बेटी आई होगी, तो उसे भी आरोपी ने बरामदे में मार डाला होगा
मां बेटी की साजिश के तहत हत्या
गांव वालों ने आशंका जताई है कि मां-बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है, जिस तरीके से दोनों की लाश अलग-अलग मिली है, तो कोई मारकर भागा है। घर को जो अच्छे से जानता-समझता होगा, उसी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया होगा।
सबूत जुटा रही फॉरेंसिक टीम
एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक का कहना है कि सुबह उन्हें महिला और उसकी बेटी की मौत की खबर मिली थी। इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटा रही है। पुलिस ने घर को भी सील कर दिया है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी