April 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

नियमितीकरण जल्द! वेयरहाउस कर्मचारियों ने खत्म किया हड़ताल

रायपुर। वेयरहाउस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। विभागीय सचिव के साथ बैठक के बाद हड़ताल खत्म हुई है। नियमितीकरण के मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। इनकी हड़ताल 16 दिनों से चल रही थी। हड़ताल के चलते पीडीएस में राशन की किल्लत हो रही थी।

इधर नक्सल क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान और अधिकारियों के लिए खबर आई। गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि सरकार उनके ट्रांसफर सिस्टम पर काम कर रही है। बहुत जल्द ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होगा और क्राइटेरिया पूरी करने वाले जवानों, और अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र से ट्रासफर ऑटोमेटिक होगा। उन्हें इसके लिए किसी नेता, किसी अधिकारी के चक्कर काटने नहीं होंगे।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने यह विषय उठाया था। उन्होने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों को समय सीमा पूरी होने के बाद भी दूसरी जगह नहीं भेजा जाता। जबकि अप्रोच वाले लोग समय से पहले ट्रांसफर करा लेते हैं। इससे उऩका परिवार अवसाद में चला जाता है। इस पर गृह मंत्री ने बताया कि तीन साल की ड्यूटी के बाद एसआई को दूसरी जगह जाने की पात्रता बन जाती है। विभाग ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है। योग्य अधिकारी यहां अप्लाइ करेंगे और ट्रांसफर ऑर्डर उनके घर तक पहुंच जाएगा।