April 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

महासमुंद जिले की बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, प्रदेश की टॉप-टेन में 12वीं और 10वीं के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


महासमुंद – सरायपाली (छत्तीसगढ़) : महासमुंद जिले की बेटियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिले की छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में शानदार स्थान हासिल किया, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

सरायपाली शहर का नाम बच्चों ने किया रोशन …
10 वी में एक निजी स्कूल से सात टॉपर
तो वहीँ, दूसरे निजी स्कूल से 12 वी से टॉप 4th रैंक हासिल कर शहर का गौरव बनी शहनाज परवीन

12वीं कक्षा में बेटियों का प्रदर्शन:

  • कु. शहनाज परवीन (के.जी. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सरायपाली) ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।
  • कु. गीतिका प्रधान (के.पी.आई. हायर सेकेंडरी स्कूल, चट्टीगिरोला, सरायपाली) ने 97% अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
  • कु. पौर्वी देवांगन (सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, बागबाहरा) और कु. दिव्या अग्रवाल (एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा) ने 96.60% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया।

10वीं कक्षा में बेटियों का अविस्मरणीय प्रदर्शन:

  • कु. संध्या नायक और कु. परीरानी प्रधान (दोनों एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा) ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान साझा किया।
  • कु. रानू सिद्धीमयी साहू और कु. रेणुका प्रधान (दोनों एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा) ने 98.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • कु. चाहत चौधरी (एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा) ने 98% अंक प्राप्त कर सातवां स्थान, जबकि कु. तिषा साहू ने 97.83% अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया।
  • कु. भारती चंद्रा और कु. लता चौधरी (दोनों एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा) ने 97.50% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।

जिले के लिए गौरव का विषय:

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है। इन विद्यार्थियों ने न केवल अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल की, बल्कि जिले को गर्व महसूस कराया है।” कलेक्टर ने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनका हौंसला बढ़ाया।

जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।