इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जब पति ने पत्नी को फांसी पर लटकते सीसीटीवी कैमरे में देखा, तब इसकी जानकारी लगी. जब तक कोई कुछ कर पाता उसकी मौत हो चुकी थी. महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का जिक्र है.पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पाश कालोनी की है. बताया जा रहा है कि इंटीरियर डिजाइनर महिला करुणा शर्मा को करोड़ों रुपए लेनदेन के लिए लोग परेशान कर रहे थे. महिला और पति काफी दिनों से लोगों से छुपकर शहर से बाहर थे. कल अपने घर पहुंची इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने फांसी लगा ली.पति ने रायपुर से मोबाइल में सीसीटीवी पर पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा. करुणा शर्मा के पास से सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में प्रतिभा आदित्य और मोना का प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला इंटीरियर डिज़ाइनर करुणा ने बीसी फंड में कई लोगों की तरह के पैसे इन्वेस्ट किए थे. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र