June 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

महिला ने जिंदल कंपनी के पूर्व शीर्ष अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नयी दिल्ली/कोलकाता. एतिहाद फ्लाइट की एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि मशहूर उद्योगपति व सांसद नवीन जिंदल द्वारा प्रवर्तित संस्थाओं से संबंध रखने वाली एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कोलकाता से अबू धाबी की उड़ान के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला यात्री के आरोपों के जवाब में जिंदल स्टील के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।