बालोद । जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, घर में 7 साल की पीड़ित बच्ची और पांच साल के भाई दोनों ही रहते थे. इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है. वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी.
गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया. फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार