दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के द्वारा 05 अगस्त 2024 से 13 अगस्त 2024 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की गई है। विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.टी.) दुर्ग को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है। संभागायुक्त दुर्ग ने प्राचार्य भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.टी.) दुर्ग को पत्र प्रेषित कर विभागीय परीक्षा संचालन हेतु उक्त अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 03 कक्ष आरक्षित करने तथा परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने को कहा है।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार