रायपुर :- तेलीबांधा में कोयला कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक अमन साहू गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि कोयला कारोबारी का ऑफिस उद्योग भवन तेलीबांधा के पास है। जो पीआर कांस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से है। गोली कांड के बाद तेलीबांधा पुलिस पहुंची हुई है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों को गिरफ्तार किया था। वही पूछताछ में भी बड़े खुलासे आईजी ने किए थे। गिरफ्तार शूटर छत्तीसगढ़ के कई कारोबारियों को अपने टारगेट में रखे थे। जिन्हे लारेंस ऑपरेट कर रहा था। ये शूटर वसूली के पैसे नहीं मिलने पर कारोबारियों की हत्या करने की पूरी प्लानिंग बना चुके थे। हालांकि रायपुर पुलिस ने कारोबारियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश