भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दुर्ग रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र सतनामी (18) के रूप में हुई है। वो जांजगीर चांपा जिले के खैरमुड़ा गांव का रहने वाला है। झांसी में रोजी मजदूरी करने गया था। झांसी से ट्रेन में बैठकर खरसिया जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान ट्रेन धीमी होने पर वह गेट से बाहर देखने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर गया। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया। जिससे ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। इस दौरान यात्रियों ने घायल धर्मेंद्र को उठाया और डायल-112 की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक