जसपुर। भारी मात्रा में गौवंश तस्करी की सूचना बाकारूमा से तस्करी करते हुये रांची (झारखंड) की ओर जशपुर जिले में होते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल अशोक यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर नेषनल हाईवे-43 में नाकाबंदी किया गया, टीम द्वारा नेषनल हाईवे-43 के ग्राम ढूढरूडांड़ कोसा नर्सरी में जाकर नाकाबंदी करने के दौरान पत्थलगांव की ओर से ट्रक क्रमांक जे.एच. 01 ए.आर. 7060 आता दिखा, इसके चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक को खड़ी कर दिया एवं उसमें सवार लोग लोग भागने लगे, भागने के दौरान के दौरान पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर दौड़ाकर मो. रहमान अंसारी को अभिरक्षा में लिया गया, भागने से मो. रहमान अंसारी के पैर में चोंट आई है। पुलिस द्वारा मो. रहमान अंसारी से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसमें उसने बताया कि वह ग्राम लहुंजोरा जिला गुमला का रहने वाला है.
9 जुलाई रात्रि लगभग 11ः 00 बजे ट्रक क्रमांक जे.एच. 01 ए.आर. 7060 (बारह चक्का) में 33 रास मवेशियों को लोडकर एवं उसके उपर तिरपाल को ढंककर तेजपुर घाटी के पास बाकारूमा रायगढ़ से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रांची (झारखंड) की ओर क्रूरतापूर्वक तस्करी करते हुये ले जाना बताया है, ट्रक में सवार उसके साथी मौका पाकर भाग गये हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। अभियुक्त मो. रहमान अंसारी उम्र 30 साल निवासी लहुंजोरा जिला गुमला (झारखंड) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण की विवेचना एवं जप्ती कार्यवाही में
इसी तरह दूसरे मामले में रात्रि में थाना दुलदुला को सूचना मिली की ग्राम जामपानी घाट के पास 02-03 व्यक्ति बैलों को मारते-पीटते तस्करी करते हुये ले जा रहे थे, उसे ग्राम के सजग एवं जागरूक ग्रामीणों ने मिलकर तस्करी करने से रोका एवं वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर 09 रास गौवंश को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण के आरोपी फरार हैं, पतासाजी जारी है।
इसी तरह दूसरे मामले में गौ-तस्करी की सूचना एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक