मंत्री चौबे बोले- अब उद्घाटन के साथ काम भी शुरू हो जाएगा!
रायपुर/दि बीबीसी लाइव/वरुण गौरी :
छत्तीसगढ़ में पांच नए जिलों की घोषणा हो चुकी थी। अब इन जिलों के अस्तित्व में आने के लिए उद्घाटन की तारीख आ चुकी है।
आपको बता दें की जिला राजनांदगांव से विभाजित होकर बन रहे 2 नए जिलों का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जाएगा।
इस संबंध मे मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडियो को बताया कि नये जिलों के उद्घाटन के साथ ही जिले में काम काज शुरू हो जाएगा।
उन्होंने आगे बताया की मुख्यमंत्री ने जो नए जिलो की घोषित कि है, वो अब सारे जिलों में काम शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें की आगामी 01सितंबर को मोहला – मानपुर जिले का उद्घाटन होगा और 3 सितंबर को खैरागढ़ जिले का उद्घाटन होने को है।
घोषित तीन नए जिले जिनमे सारंगढ- बिलाईगढ़, सक्ती और मनेंद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर के उद्घाटन के लिए तारीख फाइनल नही हो पाई है।
प्रदेश में और नए जिलों की मांग जोरों पर है जिस पर ज्ञापन से लेकर प्रदर्शन तक की बात सामने आ रही है, अब आगे क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है!

More Stories
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव
दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 तस्कर गिरफ्तार; गांजा और अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
धमतरी की बिहान दीदियों का कमाल! अजोला से बदल रही खेती की तस्वीर, बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता