August 1, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सरपंच सोहराब पटेल ने दिया बिजली विभाग को अल्टीमेटम

बिजली विभाग के मनमानी के चलते ग्राम वासी परेशान

इंदौर// बांक पंचायत :

ग्राम पंचायत में बिजली अपनी मर्जी के मुताबिक आती जाती रहती है, जिससे रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरी गर्मी बिजली विभाग के आश्वासन में गुजर गई। अब बारिश शुरू होने को है, लेकिन बिजली विभाग का इस और कोई खासा ध्यान नहीं है। सरपंच सोहराब पटेल के द्वारा कई बार बिजली विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई खासा फर्क देखने को नहीं मिला। इसी को देखते हुए बीते दिनों सरपंच सोहराब पटेल ने, वरिष्ट अधिकारियों की क्लास लगा दी और उन्हें अल्टीमेटम देते हुए ये जानकारी दी की, अगर बारिश के पहले सभी लाइनों का मेंटेनेंस सही नही किया गया, खराब स्थिति को सुधारा नही गया, तो आप एक बड़े आंदोलन और कार्यवाही के लिए तैयार रहना, में दुबारा आपसे चर्चा करने नही आऊंगा, ये मेरी आखरी चर्चा हे आपसे।

वरिष्ट अधिकारियों ने ये आश्वस्त है की, बांक पंचायत का क्षेत्र अब बिजली की मनमानी का शिकार नही होगा! श्री सोहराब के समर्थन व ग्रामीण जन का कहना है कि हमारे क्षेत्र में ऐसा सरपंच होना सौभाग्य वाली बात है। जो बिना किसी की शिकायत पर बड़े अधिकारियों से सिर्फ हमारे लिए लगातार जनहित के मुद्दे उठाता है।