रांची, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई।
जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन को आज जमानत दी।
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई पहले ही पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था । न्यायालय ने आज इस मामले में अपना फैसला सुनाया।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय की टीम (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश