रायपुर । राजधानी में खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग लग गई। इसके चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। पुरानी बस्ती क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास स्थित खादी ग्राम उद्योग भवन के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग़ लग गई।
बताया जा रहा है कि, आग लगने से बिल्डिंग की पहले मंज़िल में कई कर्मचारी फंस गए थे। इन कर्मचारियों को दमकल और पुलिस कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला लिया है। आग लगने की खबर मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग फैलने से पहले ही उस बुझा लिया गया। कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी