नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहकावे में नहीं आए और कांग्रेस को वोट दें।
उन्होंने कहा कि 4 जून को आ रहे लोकसभा की चुनाव परिणाम में यदि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “देश के युवाओं, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।”

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड