रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 22.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में आई.पी.एल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खेल रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को व्यक्ति को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया। व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कुछ मोबाईल नंबरों के धारकों से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलना बताने के साथ ही मोबाईल नंबर के धारकों को गोवा में होना बताया गया।
चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गोवा में कैम्प कर गोवा में उपस्थित सटोरियों पर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोवा में आरोपियों को लोकेट कर गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में 08 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप व मोबाईल फोन के माध्यम से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एम डी 143 के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही जय, करण एवं मोहित को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया।
जिस पर सभी 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त मोबाईल फोन में लगभग 10 करोड़ रूपये के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी