दोषियों पर कार्यवाही कर जल्द बनवाने की मांग
बच्चों की दुर्घटना होने की संभावना
सरायपाली :
ग्राम पंचायत रूढ़ा के आश्रित ग्राम आकाशखार में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का आहता निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी।
शिकायतकर्ता ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आधा अधूरा नजर आ रहा आहता का सरिया जंक लग चुका है! आशंका है कि इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है, जिस कारण पिछले 5सालों में भी यह निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है! योजना की राशि की भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है!
प्राथमिक शाला रोड से लगा हुआ है जिस कारण वाहनों का आवागमन रहता है दुर्घटना की आशंका है!
उक्त मामले में ठेकेदार सुभाष सिदार व दोषि सचिव के खिलाफ उचित जांच कारवाही कर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने कहा है!
जनपद सीईओ अमित हलदर – मामले में उचित जांच कार्यवाही की जाएगी, अभी चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त हू, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी !
ग्राम सरपंच लक्ष्मी कुमार – निर्माण पूर्व सरपंच के कार्यकाल का है, सचिव को संज्ञान लेना चाहिए, मेरे द्वारा कई बार निर्माण कराने बोला गया है!
सचिव – हमेसा की तरह इस बार भी महोदया ने फोन नहीं recieve किया!

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?