August 1, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

एक साल के भीतर ही सरायपाली से भंवरपुर साजापाली मार्ग में दर्जनों गड्ढे

 

सरायपाली से भंवरपुर साजापाली मार्ग कांग्रेस कार्यकाल में बना था 

साल भर भी नहीं हुआ और डामर उखड़ने लगा , रोड किनारे धंसने लगा मुरुम

ग्रामीणों का दावा बरसात मे पूरी तरह बह जाएगी मिट्टी मुरूम 

सरायपाली // नारायण सान :

सरायपाली से भंवरपुर , साजापाली  मार्ग पर उमरिया कनकेबा के नाला के पास डामरीकरण मार्ग के अगल बगल पाटे गए मुरुम अब धंसने लगी है! आशंका है कि आने वाले दिनों बरसात माह में मुरुम, पक्की मार्ग के आजु बाजू से खिसक जाएगा! ग्रामीण शंभू निषाद का कहना है कि ऐसे प्रतीत हो रहा है की ठेकेदार द्वारा मुरुम पाटने के बाद अच्छे से पेचिंग नहीं किया है ऐसे ही रहा तो सिर्फ पक्की सड़क ही बचेगी और ऐसे मे साइड सोल्डर दिखने लगते है और दुर्घटनाओ की संभावना ज्यादा बड़ जाती है!

सरायपाली भंवरपुर उमरिया साजापाली 14km का मार्ग है, और करीब 36करोड़ की लागत से बनाया गया है!

बड़ी वाहन आने पर साइड देने दूसरे वाहन को मार्ग में सावधानी बरतना पडता है,  साथ ही भारी परेशानी होता है इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की आजु बाजू से मुरुम धंसने के बाद पक्की रोड मे भी कई जगह दारार आने की संभावना बढ़ जाती है!

सरायपाली से भंवरपुर तक ऐसे दर्जनों गड्ढे देखे जा सकते हैं जो अभी से पानी भर रहे हैं। दरार भी आ रही है जिसे कई जगह देखा जा सकता है!

ज्ञात हो की पूर्व में भी हमारे संवाददाता द्वारा ठेकेदार की लापरवाही से भंवरपुर साजापाली मार्ग बदहाल पर एक खबर भी प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद कार्य में प्रगति देखने को मिला था!

Pwd एसडीओ सीखा पटेल से जब फोन के माध्यम से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा ठेकेदार व इंजीनियर का बचाओ किया गया!

Sdo का कहना है की गड्ढे नगरपालिका द्वारा किया गया है, नल कनेक्शन के लिए पाइप लाइन खोदने पर गड्ढे हुए हैं।

रोड में दरार आ गई है, डामर उखड़ने लगी है? उनका कहना है कि ऐसा नहीं है फिर भी देख कर बता पाऊँगी!

नगरपालिका cmo अशोक शर्मा – 

भंवरपुर रोड में नल पाइप लाइन तो है लेकिन रोड नही खोदा गया है। पाइप लाइन के बारे में जानकारी नहीं है । प्रभारी विष्णु कुमार से जानकारी लीजिए।

विष्णु साहू नगरपालिका (जल विभाग) –

पुष्प वाटिका के बगल से पाइप लाइन है, रोड नही खोदा गया है। Sdo का कहना गलत है, झूठा है!

ज्ञात हो कि पिछले 2सालों में इसी मार्ग पर 5 लोगों की मौत हुई है, भारी वाहनों का दबाव बना हुआ है,  दुर्घटनाओं में हांथ पैर तुड़वाने वाले लोगों की गिनती दर्जनों है!