April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शिक्षा के रक्षक अब शिक्षा के व्यापारी बन गये – आदित्य

शिक्षा को व्यापार बनाकर अवैध रुप से धन एकत्र करने का आरोप!

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी के विरुद्ध अनेक प्रकरण, कोई ठोस कार्यवाही नहीं!

सरायपाली // नारायण सान :

हमारे समाज की रीढ़ है शिक्षा व्यवस्था और कुछ शिक्षकों द्वारा हमारे समाज को विकलांग बनाने का प्रयास किया जा रहा है!

शासकीय हाई स्कूल मोहदा मे सामुहिक नकल कराया गया, वहां की छात्रा (…..) द्वारा प्रशासन से शिकायत करने के पश्चात शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, उल्टा मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया है! बालिका एवं उनके परिजनों द्वारा भी अनेक बार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को शिकायत की गई मगर BEO प्रकाशचंद्र मांझी भी पालको से छुपते फिर रहे हैं!

सरायपाली के ही एक और शासकीय हाई स्कूल मे भी नकल करने का मामला सामने आया जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शिकायत आदित्य सिद्धांत के द्वारा किया गया है साथ ही मामले में विडियो भी दिया गया, बावज़ूद विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी अभी तक कोई शासकीय कार्यवाही नहीं कि गई!!

आरोप है कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी के विरुद्ध ऐसे अनेक शिक्षा वयवस्था विरोधी प्रकरण मामले सामने आया पर प्रशासन उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है।

आरोप है कि सरायपाली के अनेक अध्यापक भी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्य से असहमत है, इनकी एक नहीं अनेक गतिविधियों मे दोष एवं दोषियों को संरक्षण मिला हुआ है!

सरकार को भी अनेक बार अपनी मांग लेकर आवेदन किया था पर इस गंभीर मामले को लेकर कोई गंभीर नजर नहीं आता!