शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसे आवश्यक वस्तुएँ नि:शुल्क हो
सरायपाली // नारायण सान :
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री मुकेश अग्रवाल लोकसभा चुनाव के माध्यम से अब राजनीति के क्षेत्र में भी भाग्य आजमा रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप मे अनेक गाँवों में घर-घर जाकर जन संपर्क करते हुए उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं और उन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि व्यवसाय के सिलसिले में उनका अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जाना होता था, जिसके कारण वे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और आम जनों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। इसके अलावा एक व्यवसायी होने के नाते व्यापारियों की समस्याओं को भी दूर करने की चाहत वे रखते हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी का फॉर्म भरा है।
श्री अग्रवाल कहते हैं कि चुनाव जीतते हैं तो वे किसानों व आमजनों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, जैसे आवश्यक वस्तुएँ नि:शुल्क हो, साथ ही रोजगार के अवसर भी अधिक से अधिक बढ़े, इसका वे पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा व्यवसायियों के हितों के लिए भी वे अपनी आवाज उठायेंगे।
श्री अग्रवाल का कहना है कि वे विगत 24 वर्षों से किसानों व व्यापारियों के हित से जुड़े हुए हैं, जिसे देखते हुए उन्हें विश्वास है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका समर्थन करेगी!

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक