August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अवैध परिवहन करते हुए 18 नग अर्जुन लकड़ी समेत ट्रैक्टर वाहन जब्त

धमतरी जिले के नगर पंचायत मगरलोड में कौहा लकड़ी (अर्जुन) का अवैध परिवहन जोरो से चल रहा था तभी हमारे सवांददाता खिलेश साहू को सूचना मिली कि पेट्रोल पम्प के पीछे खेत मे कौहा पेड़ की अवैध कटाई कर गाड़ी में परिवहन कर कुछ लोग नयापारा व राजिम के आरा मिलो में ले जाने की तैयारी कर रहे है तब हमारे सवांददाता ने वन विभाग के DFO और SDO को फोन कर बताया कि मगरलोड में हरे भरे पेड़ो को निजी स्वार्थ के लिए काटा जा रहा है

DFO औऱ SDO ने तुरंत अपने कर्मचारियों को भेज कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए करते और ट्रैक्टर CG 05 AM 5628 को पकड़ा है ट्रैक्टर का मालिक ओम प्रकाश साहू उम्र 53 वर्ष पिता आश्रित राम साहू ग्राम भैंसमुंडी(नारी) जिसके वाहन से 18 नग लकड़ी व ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त की है जब हमारे सवांददाता ने वाहन स्वामी से पूछा की कितने वर्ष से लकड़ी की तस्करी कर रहें हो तो उन्होंने बताया कि 25वर्षो से मैं यही काम कर रहा हु। बहरहाल वाहन को जप्त कर वन विभाग कार्यवाही कर रही है।